अशफाक उल्ला खा ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

आज आर्य समाज भवन डलहौजी छावनी में शहीद-ए-आजम एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और शहीद ए आजम एवं स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खा द्वारा प्रयोग में लाई गई वस्तुओं की एक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन शहीद-ए-आजम एवं स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खा के पोते अशफाक उल्ला खा ने किया। जो कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से विशेष रुप से इसका उद्घाटन करने के लिए कल डलहौजी पहुंचे थे। ( शहीद-ए-आजम एवं स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खा के पोते का नाम भी परिवार वालों ने अशफाक उल्ला खा ही रखा है )

इस चित्र प्रदर्शनी में बिस्मिल की बहन शास्त्री देवी जी के पत्र और अशफाक उल्ला खा की डायरी के पन्ने भी प्रदर्शित किए गए हैं।

केंद्रीय आर्य युवक परिषद के हिमाचल के अध्यक्ष अजय सहगल इस चित्र प्रदर्शनी के संयोजक थे और आर्य समाज भवन डलहौजी छावनी की प्रधान सुदेश सहगल और महामंत्री नीरज महाजन के सफल प्रयासों से इस चित्र प्रदर्शनी आयोजन किया गया।

डलहौजी के एसडीएम जगन ठाकुर ने विशेष अतिथि के रुप में इसमें हिस्सा लिया और इसके सफल आयोजन की आर्य समाज डलहौजी छावनी को बधाई दी।

स्थानीय लोगों ने , कर्नल विजय अलावत , डलहौजी छावनी बोर्ड के मनोनीत सदस्य विनोद महाजन, पार्षद अवतार सिंह वालिया और अनु महाजन, समाज सेवक बलदेव खोसला और मुकेश महाजन ने भी इस चित्र प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...