अब 25 किलो वजन के साथ 50 मीटर दौड़

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

लोक निर्माण विभाग ने मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती में महिलाओं के लिए भार उठाने के नियम में ढील दे दी है। महिलाओं को अब 50 किलोग्राम की जगह 25 किलोग्राम वजन उठाना होगा।

दौड़ की तय दूरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महिलाओं को पुरुषों के बराबर ही 50 मीटर की दौड़ लगानी होगी।

लोक निर्माण विभाग ने इससे पूर्व मल्टी टास्क वर्कर भर्ती में दोनों वर्गों महिलाओं और पुरुष के लिए 50 मीटर की दौड़ तय की थी। इस दौड़ को 50 किलोग्राम वजन के साथ पूरा करना था।

प्रदेश भर में लगातार महिलाओं के भार उठाकर दौड़ लगाने के वीडियो वायरल हो रहे थे और सोशल मीडिया पर जमकर लोग इसका विरोध भी जता रहे थे। निर्माण विभाग ने इस भारी दबाव के बाद अब वजन में बदलाव का फैसला किया है।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अजय गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब महिलाओं को 25 किलोग्राम वजन उठाना होगा। दौड़ की दूरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूरी 50 मीटर ही रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...