अब दिल्ली में नहीं भटकेंगे पहाड़ी, द्वारका में बनेगा हिमाचल निकेतन, CM सुक्खू ने रखीं नींव

--Advertisement--

Image

23.50 करोड़ लागत – बनेंगे 81 कमरे

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के लोगों को देश की राजधानी में अब भटकना नहीं पड़ेगा. किसी काम के लिए दिल्ली जाने पर अब उन्हें दिल्ली में हिमाचल निकेतन में ठहरने की सुविधा मिल सकेगी. हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली के द्वारका में बुधवार को हिमाचल निकेतन की बिल्डिंग के निर्माण की नींव रखी.

दिल्ली के द्वारका में यह हिमाचल निकेतन की 5 मंजिला भवन का निर्माण शुरू हुआ है. इस भवन के बनने के बाद देश की राजधानी में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स और आम लोगों को ठहरने की सुविधा मिलेगी.

क्या-क्या सुविधाएं होगीं

जानकारी के अनुसार, ₹23 करोड़ 50 लाख की लागत से यह भवन बनकर तैयार होगा. पीडब्ल्यूडी को निर्माण की जिम्मेदारी मिली है. साल 2025 तक इस भवन को बनाने का लक्ष्य है.

हिमाचल निकेतन में कुल होंगे 81 सूट्स होंगे, जिसमें दो सूट्स वीआईपी के लिए हैं. बाकी 40 जनरल सूट्स छात्रों के लिए रहेंगे.

इसके अलावा, 36 जनरल सूट्स आम लोगों के लिए और तीन सूटर स्टाफ के लिए बनाएं जाएंगे. यानी कुल 81 कमरों का निर्माण होगा. भवन के धरातल में 53 गाड़ियों और 87 दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी.

इसके अलावा पूरे भवन में दो वीआईपी, 40 सामान्य कमरों की व्यवस्था रहेगी। इनमें छात्रों को ठहराने का भी प्रबंध होगा। इसके अलावा तीन डोरमैट्री के साथ समेत कुल 81 कमरों का प्रबंध किया जा रहा है।

इनमें अत्याधुनिक व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि भवन अत्याधुनिक तकनीक से तैयार होगा और भविष्य में हिमाचल के उन लोगों और छात्रों को इससे बड़ी मदद मिलेगी जो दिल्ली जाते हैं। उनके लिए यहां रहने का प्रबंध सरकारी खर्च पर हो सकेगा।

राज्य सरकार की यह एक बड़ी उपलब्धि है और सत्ता संभालते ही सरकार ने विकासात्मक कार्यों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली के द्वारका में हिमाचल निकेतन का पांच मंजिला भवन तैयार होगा।

दिल्ली के बाद त्रिपुरा जा सकते हैं सीएम

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद थे. इस दौरान सीएम ने अफसरों को भवन को लेकर दिशानिर्देश भी दिए.

बता दें कि सीएम सुक्खू दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद त्रिपुरा जाएंगे. वहां पर वह चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक के तौर पर जनता को संबोधित करेंगे. फिलहाल, सीएम केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से मिलने पहुंचे हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...