अब कुत्ता उठा ले गया तेंदुआ, विभाग के पिंजरे खाली

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

दीपावली की रात डाउनडेन इलाके से बच्चे को उठाने वाले तेंदुए को अभी तक वन विभाग की टीम पकड़ नहीं पाई है। हैरानी की बात है कि वन विभाग की टीमें जंगलों की खाक छान रही हैं, वहीं राजधानी के उपनगर संजौली के साथ लगते ढींगूधार से मंगलवार रात को तेंदुआ एक कुत्ते का उठा ले गया।

स्थानीय लोगों ने शिमला के डीएफओ को इसकी सूचना दी है। यहां पर लोग पिजरा लगाने की मांग कर रहे हैं। इससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि विभाग को तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान को तेज करना चाहिए।

वहीं डाउनडेल इलाके के बच्चे को तेंदुआ द्वारा उठाए जाने के बाद उसके स्वजन के साथ शहर के लोग अभी तक दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि एक तेंदुए ने वन महकमे की भी नींद उड़ाई हुई है। 13 दिन बीत जाने के बाद भी सफलता न मिलना कई सवाल खड़े कर रही है।

वहीं हिमाचल प्रदेश मानवाधकिार आयोग ने रिहायशी इलाकों में एक सप्ताह के भीतर झाड़ियां काटने के निर्देश दे रखे हैं। टूटीकंडी से डाउनडेल तक ये काम चल रहा है। देहरादून की टीम ने तीन कैमरे और लगाए, अब संख्या हुई 17

तेंदुए को पकड़ने के लिए देहरादून से वन्य जीवों को पकड़ने के विशेषज्ञों की टीम भी पहुंची है। टीम भी तीन दिन से तेंदुए की लोकेशन पता लगाने से लेकर अन्य तथ्य जुटाने में लगी है। टीम को अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है।

देहरादून से आई टीम की राय पर शहर के जंगलों में बुधवार को अलग-अलग जगह तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां पर पहले से ही 14 कैमरे लगाए थे। अब 15 नए कैमरे नए स्थानों पर लगाए जाने हैं। इसी तरह कुछ लोकेशन पर पिजरे की दिशा भी बदली गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमकेयर में दवाओं के पैसे मांगने का आरोप, फार्मासिस्ट पर गिरी गाज, जानें क्या हुई कार्रवाई

हिमखबर डेस्क जिला मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में हिमकेयर...

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...

मां बगलामुखी देवी की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से कतारों में नजर आए श्रद्धालु

हिमखबर डेस्क प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में माता...