अब इस दिन को होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा, एचपीयू ने तिथियों में किया बदलाव

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 15 जून को पूर्व में निर्धारित की गई बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह प्रवेश परीक्षा 18 जून को होगी।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 15 जून को पूर्व में निर्धारित की गई बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह प्रवेश परीक्षा 18 जून को होगी।

इग्नू की यूजी प्रवेश परीक्षाओं और पंजाब विवि की पीजी की परीक्षाओं के साथ क्लैश होने के कारण विद्यार्थियों की ओर से विवि प्रशासन से प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव के किए गए आग्रह के बाद विवि ने यह फैसला लिया है।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की ओर से जारी किए गए संशोधित प्रवेश शेड्यूल के अनुसार एक जून 2023 तक बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दो से चार जून तक छात्र अपने भरे गए आवेदन फार्म में सुधार कर सकेंगे। 12 जून को विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रोलनंबर पोर्टल पर अपलोड कर देगा।

18 जून को विवि द्वारा तय किए गए परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। विवि ने 27 जून को बीए प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित करने की संभावित तिथि तय की है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...