अनुराग ठाकुर बोले, चौका लगा है साल के अंत तक छक्‍का भी लगेगा, बीती रात 12 बजे के घटनाक्रम का भी जिक्र किया

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी तो चार राज्यों में चौका लगा है आने वाले समय में छक्का भी लगेगा। इसमें हिमाचल और गुजरात के राज्यों को भी शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा हिमाचल की सरकार ने बहुत बेहतरीन काम किया है, इसका परिणाम नवंबर में सामने आएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा किस तरह से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रात को 11:45 बजे भी पार्टी के काम के लिए तैयार रहता है।

उन्होंने कहा कि कल रात 11:40 पर फोन किया और उनसे मिलने का समय मांगा, इस पर उन्हें तत्काल समय दे दिया। इसी मुलाकात के दौरान आम आदमी पार्टी के हिमाचल अध्यक्ष से लेकर इनके कई नेताओं को पार्टी की ज्‍वाइनिंग करवाई गई। यह भाजपा में ही संभव है कि उनके कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिन और रात काम करता है।

अनुराग ने कहा धूप बहुत है, लेकिन अभी सात महीने खूब तपना है। तभी नवंबर में इस तप का परिणाम आएगा। अनुराग ठाकुर ने प्रदेश छोेेेटा है। लेकिन दायित्‍व बड़ा है। छोटेे से राज्‍य का शख्‍स दुनिया के सबसे बड़े दल का मुखिया है। ऐसे में जेपी नड्डा के राज्‍य में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाना प्रदेश के संगठन व सबका कर्तव्‍य है।

भाजपा ने दिग्‍गज नेताओं के रोड शो व जनसभा के साथ प्रदेश में चुनावी शंखनाद भी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में नवंबर माह में विधानसभा चुनाव होना प्रस्‍तावित हैं। हालांकि इससे पहले मई या जून में शिमला नगर निगम के चुनाव भाजपा का लक्ष्‍य हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...