अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी शहर के साथ बाईपास में तेज रफतार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेस कुमार निवासी रती पुल के तौर पर हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में पेश आया है।

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात 10 बजे के करीब पेश आया है। बताया जा रहा है कार चालक काफी तेज गती से चल रहा था और ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे खड़े अन्य ट्रक से जा टकराई।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...