अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला जिले के मशोबरा में सोमवार देर रात एक गाड़ी के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी HP02A-1703 मशोबरा से शिमला आ रही थी कि रास्ते में अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई।

हादसे में गाड़ी में सवार 28 वर्षीय धर्मवीर पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम सोल पीओ बल्देंया तहसील और जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो देखा गाड़ी काफी अधिक नीचे लुढ़क गई थी।

पुलिस के जवानों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल को आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। आज मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

एफआईआर नंबर 93/22 IPC की धारा 279, 337, 304-ए के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई हरिराम द्वारा की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...