अदानी ग्रुप के खिलाफ एलआईसी कार्यालय लब के बाहर ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली ने किया प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली द्वारा गुरुवार को एलआईसी कार्यालय लब के सामने अदानी ग्रुप के खिलाफ ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश की जनता के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एसबीआई व एलआईसी का पैसा अदानी ग्रुप में निवेश करने के संदर्भ में रोष प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि अगर देश को बचाना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना है। कार्यकर्ताओं द्वारा ‘भ्र्ष्टाचारी सरकार को भेजो हरिद्वार को’, ‘देश को बचाना है,मोदी को हटाना है’ इत्यादि नारे भी लगाए गए।

ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही पूंजीपतियों को लाभ देने की राजनीति की है। ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही जनता की हितैषी है तथा कांग्रेस ने हमेशा ही जनता के हितों को मद्देनजर रखते ही निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से जनता के हित में निर्णय लिए गए हैं।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर संगठन सचिव सुरिंदर छिंदा, शिव देव सिंह, विनय चौधरी, मतलाहड़ प्रधान अश्विनी चौधरी, अश्विनी कुमार, उमेश धीमान, सुरेश कुमार, दिग्विजय मल्होत्रा, अरुण शर्मा, गुरचरण सिंह, जग्गा सनोरिया, मान सिंह, हरी सिंह, सोनू एनएसजी, पवन चौधरी, किशोर कुमार, मोहिनी चौधरी, रिंकू, अर्जुन सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...