अतिरिक्त कार्यबोझ की शिकायत लेकर डी.सी. के पास पहुंची आशा वर्कर्ज

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

अतिरिक्त कार्यभार के खिलाफ आशा वर्कर्ज ने आवाज बुलंद कर दी है। आशा वर्कर्ज यूनियन ब्लॉक बसदेहड़ा की पदाधिकारियों व सदस्यों ने आज डी.सी. से मुलाकात करते हुए इस संबंध में मांगपत्र सौंपा और आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

ब्लॉक प्रधान पुष्पा देवी, अंजुला देवी, निशी बाला, सर्वजीत, किरण, पूजा कुमारी, सुनीता देवी, तृप्ता देवी, सपना, इंदू बाला, पूजा कुमारी, बीना कुमारी, संजना देवी, सीमा देवी, सुमन देवी, बख्शो देवी सहित अन्य आशा वर्कर्ज के हस्ताक्षयुक्त ज्ञापन में आशा वर्कर्ज ने कहा कि कोरोना काल में आशा वर्कर्ज ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है और आज भी यह क्रम जारी है लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा डी.सी. ऊना का नाम लेकर आशा वर्कर्ज पर अतिरिक्त काम का बोझ डाला जा रहा है।

एक काम खत्म हुए बिना ही दूसरा काम अतिशीघ्र पूरा करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। आशा वर्कर्ज ने आरोप लगाया कि किसी भी सर्वे और डाटा एकत्रिकरण में समय दिए बिना एक या दो दिन में सारा डाटा उपलब्ध करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। आशा वर्कर्ज के आग्रह पर डी.सी. ऊना राघव शर्मा ने इस समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग से बात करने का आश्वासन दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...