अज्ञात वाहन ने कुचला पैदल जा रहा व्यक्ति, दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

हिट एंड रन के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पालमपुर तथा मारंडा के मध्य कालू दी हट्टी में हुई। उक्त व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा था कि पीछे से एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी तथा घसीटते हुए उसे कुछ दूरी तक ले गया। मृतक का एक जूता शव से लगभग 15 मीटर पहले पड़ा पाया गया। वाहन की टक्कर तथा घसीटे जाने के कारण मृतक का शरीर पूरी तरह से कुचला गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची तथा जांच आरंभ की। घटना सोमवार सायं 7 बजे के बाद की बताई जा रही है। उस समय अंधेरा हो चुका था तथा जिस स्थान पर यह घटना घटी, वह वीरान क्षेत्र है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है।

मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसमें पंचरुखी क्षेत्र के 33 वर्षीय किशोरी लाल का नाम अंकित है। पुलिस आधार कार्ड पर दर्शाए पते के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है, ताकि मृतक की सही पहचान को सुनिश्चित बनाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...