अचानक धमाके के बाद बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग, साथ लगता घर भी आया चपेट में

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जिला मंडी के जोगेंद्रनगर में बिजली विभाग के सिवचयार्ड में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस अग्निकांड में बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एक ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गया।

इस दौरान एक घर भी आग की चपेट में आया है। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आग की घटना से बिजली विभाग सहित में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पहले एक धमाका हुआ व उसके बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बुधवार सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर शहर के रेलवे स्टेशन के नजदीक बिजली विभाग के डिविजन कार्यालय के साथ लगते स्विचयार्ड में पहले जोरदार धमाका हुआ ओर ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बिजली विभाग के सहायक अभिंयता शिव कुमार ने ट्रांसफार्मर में आग लगने की पुष्टि की है।

दमकल विभाग के प्रभारी शेर सिंह सकलानी ने बताया आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। मकान मालिक रितेश भारद्वाज ने बताया उनके मकान को भी आग से नुकसान पंहुचा है।

ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। काफी देर तक शहर में बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण सुबह के समय लोगों को दिक्‍कत का सामना करना पड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...