अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर टेक्निकल के दस्तावेजों का सत्यापन 6 नवंबर से

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा अणु स्पोट्र्स स्टेडियम में 16 अक्टूबर  को आयोजित अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर टेक्निकल की भर्ती की संयुक्त लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं के दस्तावेजों का सत्यापन सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में किया जाएगा।

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस लिखित परीक्षा का परिणाम ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

रोल नंबर एएमबी/एचएएम/एसीएल 161022/200002 से 161022/200043 तक के उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 6 नवंबर को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा।

इसी प्रकार रोल नंबर 161022/200044 से 161022/200096  तक 7 नवंबर को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करें। रोल नंबर 161022/200097 से 161022/200138  तक 8 नवंबर को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करें।

सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ दसवीं और बारहवीं कक्षा की अंक तालिकाओं की मूल प्रति और दो फोटो कॉपी अवश्य लाएं। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222214 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...