अग्निपथ सेना भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ युवाओं का जोरदार प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां/ हिम खबर/शिव गुलेरिया

पूरे भारत मे भारत सरकार द्वारा लागू की गई TOD अग्निपथ योजना का विरोध देखने को मिल रहा है वहीं आज नगरोटा सूरियां व आस पास के युवाओं द्वारा TOD अग्निपथ योजना का पूर जोर विरोध किया गया।

युवाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने तीन बोटू चोंक से नगरोटा सूरियां बाजार तक रैली निकाली। उकसे बाद युवाओं द्वारा रोड जाम कर दिया गया।

जिससे करीव एक डेड घण्टे काफी लम्बा जाम लगा रहा। जिससे दूर दराज से आने जाने वाले लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। फिर पुलिस की कड़ी मश्कत के बाद जाम खुलवाया गया।

वहीं युवाओं का कहना है कि भारत सरकार युवाओं के भविष्य से खिलबाड़ कर रही हैं 4 साल पहले लाखों युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट क्लियर किया है, सरकार ने उसका टेस्ट न करवा कर पिछली भर्ती रद्द कर अग्निपथ योजना के तहत 4 साल की भर्ती करने का फैंसला लिया है जो कि युवा विरोधी है।

युवाओं ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को इसका खामयाजा जरूर भुगतना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...