अंहकार से भरे हैं केजरीवाल- प्रणव कुमार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंहकार से भरे हुए हैं जिस कारण उनका अपनी बाणी पर भी संयम नहीं है ।

यह आरोप लगाते हुए भाजयुमों जिला कांगड़ा के अध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा कि शाहपुर के चंबी में आयोजित रैली में जिस तरह केजरीवाल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर टिप्पणी की, वह निंदनीय है ।

इन्होंने केजरीवाल से कहा है कि वह अपनी बाणी पर कंट्रोल करें तथा अन्याप शनाप बोलने के वजाय तथ्यों पर बात किया करें। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल की फिक्र छोड़ दिल्ली तथा पंजाब की ओर ध्यान दें तथा वहां की जनता को सुविधाएं देने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि जिस जयराम ठाकुर पर उन्होंने राजनैतिक प्रहार करने की कोशिश की है, वह केजरीवाल से ज्यादा योग्य, सक्षम व अनुभवी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता केजरीवाल मॉडल को अच्छी तरह समझती है।

यही कारण है कि चंबी रैली में हिमाचल के वजाय बाहरी व्यक्तियों की भीड़ जुटाने की असफल कोशिश की गई। प्रणव ने चंबी रैली को पूरी तरह फ़्लॉप बताते हुए कहा कि हिमाचल में केजरीवाल की आप पार्टी शून्य के बराबर है तथा कुछ सत्ता के लोभी ही आप के अगुआ बने हुए हैं जिन्हें प्रदेश की जनता बखूबी जानती व पहचानती है।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल को एक अंहकारी व्यक्ति करार देते हुए कहा कि वह जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं यही कारण है कि योगेंद्र यादव व कुमार विश्वास जैसे व्यक्ति केजरीवाल से किनारा कर गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...