अंधेरी में कार दुर्घटनाग्रस्त, बच्चों से मिलने जा रहे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

अंधेरी में कार दुर्घटनाग्रस्त, बच्चों से मिलने जा रहे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत

संगड़ाह, 24 जनवरी – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के तहत गांव अंधेरी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क दुर्घटना में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अंधेरी प्रधान विक्रम ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि अंधेरी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें पूर्व सैनिक की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मौके का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक बलदेव सिंह अपने मामा के घर से तड़के सुबह नाहन में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों से मिलने आ रहा था। इसी दौरान जबडोग से कुछ ही किलोमीटर आगे अंधेरी के समीप कार (HP- 16- 9234) दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पूर्व सैनिक बलदेव सिंह की दुखद मौत हो गई।

बता दें कि बलदेव सिंह भारतीय सेवा के पूर्व सैनिक थे व माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पूर्व सैनिक बलदेव सिंह तोमर पीछे दो बच्चों व धर्मपत्नी को छोड़ गए है। वहीं थाना प्रभारी बृजलाल मेहता ने हादसे कि पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

एसडीएम सुनील कायथ के बोल

एसडीएम सुनील कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक बलदेव सिंह के परिजनों को नियम के अनुसार फौरी राहत राशि पोस्टमार्टम करने के पश्चात दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...