अंधरे में जगमगाया गग्गल एयरपोर्ट, सफल रहा पहला नाइट लैंडिंग ट्रायल

--Advertisement--

शाहपुर/गग्गल – नितिश पठानियां

गग्गल हवाई अड्डे के इतिहास में मंगलवार की रात 9.10 बजे उस समय जगमग हो गई जब एक जहाज ने गग्गल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।

एयरपोर्ट के निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि यह नाइट लैंडिंग का ट्रायल एयरफोर्स के जहाज द्वाराइ हिंडन गाजियाबाद से गग्गल के बीच हुआ। गग्गल एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग के दौरान 15 मिनट रुकने के बाद यह जहाज वापस लौट गया।

निदेशक ने बताया कि विमान सेवा की यह ट्रायल उड़ान सफल रही। जैसे ही रात्रि विमान सेवा की आहट हुई तो इलाका वासियों ने भवनों की छतों पर चढ़कर यह दृश्य देखा।

उल्लेखनी है कि लम्बे समय से हवाई यात्री गग्गल एपरपार्ट से रात्रि विमान सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इस रात्रि विमान सेवा की लैंडिंग से लोगों में एक्सपोर्ट से रात्रि विमान सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...