अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने हेतु सर्व देवता सीमति ने किया बैठक का आयोजन 

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

मंगलवार को सर्व देवता सेवा समिति जिला मंडी की कार्यकारिणी की बैठक देव सदन मंडी में अध्यक्ष शिव पाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में अध्यक्ष ने प्रशासन का देवताओं की सुविधा हेतु एक कमेटी के गठन पर आभार जताया। बैठक के उपरांत शिवरात्रि मेला 2024 में देवताओं को पडल मैदान में मेटिंग कर के की जाएगी।

साथ ही सर्व देवता सेवा समिति के उप प्रधानों को हिदायत दी गई की जो दस बिस्वा जमीन देवताओं को देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है उसको अमली जामा पहनाने के लिए खुद सक्रिय होकर अपने अपने इलाके के देवताओं के मामले उपमंडलाधिकारी के पास जाकर कार्यवाही करे ताकि कार्य में प्रगति आए।

इस दौरान शिवपाल शर्मा अध्यक्ष ने कहा की देव संस्कृति को बदनाम करने के लिए जो एक नए देवताओं का निर्माण कर रहे है और पंजीकृत करने के लिए आवेदन दे रहे है, इस पर सरकार और प्रशासन से अनुरोध है की कोई भी नया देवी देवता जो बन रहे है उनको मान्यता न दी जाए।

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2024 में भी अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो इन देवी देवताओं के नुमाइंदों के खिलाफ सख्त करवाही की जाए ताकि देव संस्कृति बदनाम ना हो।

इस दौरान सर्व देवता समिति के कार्य को देखते हुए मोहन लाल ठाकुर को उप प्रधान और दिनेश शर्मा को महासचिव मनोनित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...