अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2023 – आठ सांस्कृतिक संध्याएँ, एक चंबेयाली दो हिमाचली स्टार नाइट का होगा आयोजन

--Advertisement--

छह सांस्कृतिक संध्यायों में बॉलीवुड व पंजाबी स्टार कलाकारों को बुलाने का निर्णय आगामी बैठक में लिया जाए।

चंबा, 3 जुलाई – भूषण गुरुंग

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2023 की तैयारियों को लेकर आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सांस्कृतिक उप समिति  की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया ।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान आयोजित होने वाली आठ सांस्कृतिक संध्यायों के आयोजन पर विस्तृत चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि एक चंबेयाली और दो हिमाचली स्टार नाइट आयोजित की जाएं।

इसके साथ यह निर्णय भी लिया गया कि वाकी छह सांस्कृतिक संध्यायों में बॉलीवुड व पंजाबी स्टार कलाकारों को बुलाने का निर्णय आगामी बैठक में लिया जाए। बैठक में जिला की पारंपरिक लोक-कला एवं संस्कृति को अधिमान देने का निर्णय भी लिया गया ।

इस दौरान स्टार कलाकारों को निविदाओं के आधार पर बुलाने, स्टेज लाइट एवं साउंड व्यवस्था, स्टेज आर्केस्ट्रा सहित स्थानीय कलाकारों  को मंच प्रदान करने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने भी सांस्कृतिक संध्यायों के आयोजन से संबंधित अपने विचार रखे ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी जगदीशचंद्र, जिला भाषा अधिकारी  तुकेश शर्मा  सहित गैर सरकारी सदस्यों में  करतार सिंह ठाकुर, लियाकत अली , नरेश राणा, कपिल शर्मा जितेंद्र सूर्या, जीवन, धर्मपाल अत्री,ललित भूषण मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...