अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के तीसरे दिन कुल्‍लू में हुआ महानाटी का आयोजन, 8,000 महिलाओं ने एक साथ डाली महानाटी

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

बिदा लगी दशमी ढालपुर शाला मैदान गाने पर पारंपरिक परिधानों और आभूषणों में सुसज्जित महिलाओं ने नाटी में भाग लिया। इसमें हज़ारों महिलाओं ने जागरूकता का संदेश दिया।

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के तीसरे दिन रथ मैदान में सुबह 10 बजे से पंजीकरण शुरू हुआ। एक के एक महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवाया। महानाटी शत प्रतिशत मतदान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ति थीम ओर आयोजित की गई।

महानाटी में कुल 12 पहाड़ी गाने गाए

इसमें ऐसा डेहरी बागा कुण वसदा, खेलदी एजे मेरी लालड़िये, हाडे मामुआ हो, शुणे बुधुआ मामा घलाटुआ, छिड़ी चुंघणी झुका मक्का मेल वोहणा सेरी, बाकी पटु आइए, वेद रामा ठाकरा शाल देनी कुल्लू व निशानी हो, देश शोभला हिमाचल प्यारा, रेड सेउए रा हो नीमा, चल घरा वे जाणा आदि गाने गाए। इन सभी गानों में सांस्कृति की झलक पेश की।

इसमें शत-प्रतिशत मतदान को लेकर जागरूकता का बहुत बड़ा संदेश दिया गया। जिला भर से महिलाएं अपने पारंपरिक परिधानों और आभूषणों में सुसज्जित होकर जिला की संस्कृति का बखान किया। कुल्लू की महानाटी पहले ही गिन्नीज वर्ल्ड आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है और जिला के लिए यह गौरव की बात है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...