हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में नौकरी, इतनी होगी सैलरी, जूनियर मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अच्छी जॉब अपॉर्चुनिटी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए सरकारी कंपनी में सुपरवाइजरी ग्रेड पर भर्ती निकली है। माइनिंग, ज्यूलॉजी, इलेक्ट्रिकल, सिविल समेत 13 फील्ड के लिए कंपनी को योग्य लोगों की आवश्यक्ता है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने इस नई भर्ती के लिए 27 नवंबर सुबह 11 बजे से वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।

एचसीएल सुपरवाइजरी ग्रेड के इस भर्ती अभियान के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को 64 जूनियर मैनेजर की पोस्ट पर नियुक्ति मिलेगी। फॉर्म भरने के लिए 17 दिसंबर तक का समय दिया गया है। तब तक आप कभी भी आवेदन पत्र भर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास डिप्लोमा/ग्रेजुएट/एलएलबी आदि होना चाहिए। अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

सैलरी बेसिक पे के अधार पर अभ्यर्थियों को 30,000 से 1,20,000 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। माइनिंग, ज्यूलॉजी, सर्वे, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल फील्ड में जूनियर मैनेजर के पद पर फॉर्म अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में डिप्लोमा के साथ पांच साल काम का अनुभव होना चाहिए। वहीं एनवायरमेंट, मिनरल प्रोसेसिंग, मैटेरियल कॉन्ट्रेक्ट के लिए बैचलर डिग्री और दो साल एक्सपीरियंस होना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...