शाहपुर में बिजली विभाग के कर्मचारी द्वारा आत्महत्या का पर्यास अति चिंताजनक व दुखद : दीपक अवस्थी

--Advertisement--

शाहपुर में बिजली विभाग के कर्मचारी द्वारा आत्महत्या का पर्यास अति चिंताजनक व दुखद :-दीपक अवस्थी सह सयोंजक भाजपा कानून एवं विधि प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश 

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर बिजली विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा सेवा के दौरान कार्यालय के भीतर आत्महत्या का प्रयास अति चिंताजनक है।

यह बात दीपक अवस्थी सह सयोंजक भाजपा कानून एवं विधि प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज आलम यह है की सभी विभागों के कर्मचारी बहुत दबाव में काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आज उन्हें कभी शीर्ष अधिकारी, तो कभी राजनैतिक लोग आए दिन धमकाते रहते है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी शाहपुर में बिजली के कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई थी।

इसके इलावा एक अन्य विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता के मृत्यु का मामला भी सामने आया था। जिसे बाद में सामान्य मृत्यु का मामला कह कर रफा दफा कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों पर दबाव का यही हाल रहा तो शाहपुर में कोई भी कर्मचारी आना नहीं चाहेगा।

दीपक अवस्थी ने कहा कि उनका सरकार से आग्रह है की बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी के प्रकरण की पूरी तहक़ीक़ात स्वतंत्र रूप से करवाकर इस में जो भी अधिकारी कसूरवार हैं उन पर कठोर से कठोर कार्यबाही की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...