प्रदेश की 19 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को मिलेंगे नए स्मार्टफोन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को स्मार्टफोन देने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है।

इन दिनों इसका स्पैसिफिकेशन तैयार किया जा रहा है। स्पैसिफिकेशन तैयार होने के बाद विभाग स्टेट इलैक्ट्रॉनिक डिवैल्पमैंट कॉर्पोरेशन को इसकी खरीद का कार्य सौंपेगा।

सूत्रों की मानें तो इस प्रक्रिया में 2 महीने का समय लगेगा। यानि नए साल में प्रदेश की लगभग 19 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को यह स्मार्टफोन मिलेंगे। कार्यकर्त्ता लंबे समय से इसकी मांग कर रही थीं।

इससे पूर्व वर्ष 2019 में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को फोन दिए गए थे, जो अब खस्ताहालत में हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि यह अधिकतर फोन खराब हो चुके हैं। इस पर अब विभाग का कार्य करना मुश्किल हैं।

कार्यकर्त्ताओं को नए स्मार्टफोन मिलने से राहत मिलेगी। नए मोबाइल से उन्हें विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन में आसानी रहेगी।

गर्भवती महिलाओं को उनका चेहरा स्कैन कर राशन देने की योजना है। पोषण ट्रैकर का कार्य भी फोन पर ही किया जाता है। पुराने फोन से लाभार्थी महिलाओं के चेहरे स्कैन करने में समस्या आ रही थी। इसी को देखते हुए अब विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को नए स्मार्ट फोन दे रहा है।

विभाग ने जिलों से मांगी थी डिमांड

बीते दिनों महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सभी जिलों से डिमांड मांगी गई थी। ऐसे में हर जिला से निदेशालय को डिमांड भेजी गई है। हर जिला से लगभग 4 से लेकर साढ़े चार हजार तक के फोन की डिमांड भेजी गई है।

गौर हो कि प्रदेश में 500 से अधिक मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बड़े केंद्रों में अपग्रेड किया है। ऐसे में अब प्रदेश में कार्यकर्त्ताओं का आंकड़ा लगभग 19 हजार पहुंच गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...