नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला! चिट्टा तस्कर पकड़वाने पर मिलेगा ₹5100 का इनाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नशे के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घुमारवीं विकास खंड की लंझता पंचायत ने ग्राम सभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पंचायत ने सर्वसम्मति से तय किया है कि पंचायत क्षेत्र में चिट्टा बेचने या सेवन करने वाले व्यक्ति की सूचना देकर उसे पकड़वाने वाले को 5,100 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम नशा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान शशि पाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

पंचायत ने नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ लोगों से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।ग्राम सभा में जनहित से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए।

निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में किसी भी शुभ अवसर पर किन्नरों को 1,100 रुपये शगुन दिया जाएगा। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को प्रभावी बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायत क्षेत्र में रहने वाले बाहरी किरायेदारों का पुलिस थाना और पंचायत में पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। वहीं, बाहरी फेरीवालों को पंचायत से पूर्व अनुमति लेकर ही कारोबार करने की अनुमति होगी।

ग्राम प्रधान शशि पाल ठाकुर ने कहा कि पंचायत को नशामुक्त और आदर्श पंचायत बनाने के लिए सभी ग्रामीणों के सहयोग से लगातार अभियान चलाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...