आकाश” का नया “आकाश” मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत स्टार्टअप फंड जारी

--Advertisement--
आकाश” का नया “आकाश” मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत स्टार्टअप फंड जारी, शिमला ग्रामीण के पुजारली  रहने वाले आकाश ने  पुजारली मोबाइल रिपेयर की शॉप, जिलाधीश ने किया शॉप का शुभारंभ
हिमखबर डेस्क 
“आकाश” ने ऐसा “आकाश” बना लिया है, जिसमें उसके को उड़ान मिल रही है। भले ही चुनौतियों और मुसीबतों  के  कितने तूफ़ान आकाश की जिंदगी में आए । लेकिन उस के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना एक वरदान साबित हो रही है।
इस योजना के माध्यम से आकाश ने “द फर्स्ट इंस्पेक्शन” नाम से मोबाइल शॉप खोल ली है। अब घर के नजदीक ही अपनी आजीविका  कमा रहा है।
मंगलवार को जिलाधीश अनुपम कश्यप ने आकाश की मोबाइल रिपेयर शॉप का शुभारंभ कर हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिलाधीश अनुपम कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना  की वजह  चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के जीवन में व्यापक सुधार आ रहा है। ऐसे बच्चे अपने सपनों को अब पूरा कर रहे हैं।
आकाश  अन्य चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के लिए भी रोल मॉडल है। जब एक बार लक्ष्य तय कर लें तो उसे हासिल करने के मेहनत करनी होती है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू  की दूरदर्शी सोच के परिणाम धरातल पर देखने को मिलते है। उन्होंने कहा कि जिला में 8 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट  स्टार्टअप के माध्यम से स्वरोजगार शुरू कर चुके है।।
इस मौके पर सीडीपीओ शिमला इंदु शर्मा सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
*पहले पिता और 1 साल बाद मां का हुआ था निधन*
19 दिसंबर 2020 को आकाश के पिता  चंद्र कुमार शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद मां के कंधों पर सारा बोझ लालन पोषण का आ गया ।
अभी पिता के जाने का दुःख आकाश सह ही रहा था कि वर्ष  2021 दिसंबर  मां  नीतू शर्मा का देहांत हो गया। फिर तो आकाश और उसके भाई प्रकाश पर मुसीबतों का पहाड़ ही टूट गया।
मां बाप के खोने का दर्द क्या होता है ये दोनों बेटे ही जानते है।। इन्होंने कभी सोचा नहीं था कि जिंदगी में कुछ बेहतर कर पाएंगे ।
*मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना बनी सहारा*
लेकिन वर्ष 2023 में जब  प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच के चलते मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू हुई । तो इस योजना ने इनकी किस्मत बदल दी।
योजना के तहत आकाश को हर महीने 4 हजार रुपए की मासिक वित्तीय सहायता मिलना शुरू हो गई। इसके बाद ही आकाश को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्ज़ा मिला और अन्य लाभ योजना के तहत मिलना शुरू हुए। फिर आकाश ने अपने सपनों को फिर से देखना शुरू कर दिया।
पीजीडीसीए डिप्लोमा आकाश ने किया जिसकी फीस 23000 रुपए विभाग की ओर से ही दी गई। मार्च 2026 में मोबाइल  रिपेयर की ट्रेनिंग  के लिए चण्डीगढ़ गया।।  इसके लिए योजना के तहत वित्तीय राशि जारी की गई।
फिर प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद पुजारली में मोबाइल रिपेयर शॉप खोल ली है। अभी तक मुख्यमंत्री  सुखाश्रय योजना के तहत स्वरोजगार सहायता  स्टार्ट फंड एक लाख 40 हजार रुपए जारी किए जा चुके है। जबकि  60 हजार रुपए की अंतिम किश्त के लिए आवेदन किया हुआ है।

क्या है सुखआश्रय योजना

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 2023 में सुख आश्रय योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत सरकार ने छह हजार बच्चों को गोद लिया है।

इसके तहत अनाथ और त्याग किए गए बच्चों को सरकार 14 वर्ष की आयु तक 1,000 रुपये की मासिक सहायता और 18 वर्ष की आयु तक 2,500 रुपये प्रति माह मिलता है. इसके अतिरिक्त, बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक हर महीने 4,000 रुपये की पॉकेट मनी भी प्रावधान है.

राज्य सरकार 27 वर्ष की आयु तक उनकी उच्च शिक्षा का पूरा खर्च वहन करेगी और छात्रावास उपलब्ध न होने पर पीजी खर्च के लिए 3,000 रुपये उपलब्ध कराएगी. इसके साथ ही पढ़ाई, बिजनेस और स्टार्ट-अप के लिए, घर बनाने और शादी करने के लिए आर्थिक सहायता देने का भी प्रावधान है।

*आकाश ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*

आकाश ने कहा कि वर्ष 2023 से मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना  ने मेरे जीवन में अहम योगदान दिया है। जो मुझे महीने के 4 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलती   थी । वो काफी मददगार रहा।

मैंने इग्नू से स्नातक की डिग्री की ।इसके साथ ही शार्ट हैंड  भी सीखा। लेकिन फिर मैंने मोबाइल ट्रेनिंग करने का फैसला लिया है  । मुझे दो लाख रुपए की सहायता मिली ।

इस से मैंने ट्रेनिंग भी की और पुजारली में  मोबाइल रिपेयर शॉप खोली है। ये सब प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू  की वजह से हुआ है।

उन्होंने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्ज़ा देकर है हम जैसो के लिए प्रदेश सरकार को माता पिता की भूमिका में लगाया है। मैं प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राजीव गांधी स्टार्टअप योजना युवाओं के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम: केवल सिंह पठानिया

रैंप योजना के तहत उद्यमिता विकास कार्यशाला आयोजित, युवाओं...

नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला! चिट्टा तस्कर पकड़वाने पर मिलेगा ₹5100 का इनाम

हिमखबर डेस्क नशे के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...

पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

हिमखबर डेस्क बहडाला में एक प्रवासी युवक पर उसकी पत्नी...

नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए जा रहे थे, नेरवा में अचानक चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़

हिमखबर डेस्क नेरवा के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह उस...