NHAI की फोरलेन की कटिंग और बारिश से घरों पर मंडराया खतरा

--Advertisement--

भड़वार पंचायत के वार्ड नम्बर 8 के परिवार डर के साये में गुजार रहे रात, बेतरतीब कटिंग से कभी ही सकते है घर मलियामेट, प्रभावितों ने NHAI और शासन प्रशासन से लगाई घरों को सुरक्षित करने की गुहार

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पठानकोट मंडी फोरलेन निर्माण के कारण भड़वार पंचायत के वार्ड नम्बर 8 के दो से तीन घरों पर खतरा मंडरा रहा है।कल रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने इन परिवारजनों की रात की नींद उड़ा दी है। आलम यह है कि इनकी पूरी रात खुली आँखों मे गुजर रही है।

इन घरों पर खतरे का कारण फोरलेन निर्माण की कटिंग है। सेफ्टी वॉल के नाम पर कंपनी ने घर से काफी दूर रिटेलिंग वॉल लगाई है और बीच मे इतना गैप है कि इस रिटेलिंग वॉल का कोई औचित्य ही नहीं दिखता।

प्रभावित परिवार मुखिया गुरनाम सिंह के बोल 

प्रभावित परिवार के मुखिया गुरनाम सिंह की माने तो अपने पूरे जीवन की कमाई उन्होंने घर बनाने में लगा दी है और वही घर अब गिरने की कगार पर है।इसे लेकर शासन प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।

पंचायत प्रधान अरुण कुमार के बोल

पंचायत प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि इस फोरलेन कम्पनी का कंडवाल से लेकर भेड़खड्ड तक का निर्माण कार्य ही सवालों के घेरे में है और कम्पनी की मनमानी ने कई घरों के लिए परेशानी का सबब बनी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...