भद्रवाह से मणिमहेश पहुंचे हजारों श्रद्धालु, 16 सितंबर तक भरमौर हेलीपैड की हेली टैक्सी सेवा रहेगी प्रभावित

--Advertisement--

श्री मणिमहेश कैलाश यात्रा के बीच जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चंबा पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए 14 सितंबर दोपहर से 16 सितंबर तक भरमौर हेलीपैड से हेली टैक्सी उड़ानें आवश्यकता के अनुसार स्थगित रहेंगी। हालांकि, होली हेलीपैड से हेली टैक्सी सेवा सामान्य रूप से जारी रहेगी।

चम्बा – भूषण गुरुंग

श्री मणिमहेश कैलाश यात्रा के बीच जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चंबा पहुंचने को लेकर प्रशासन ने हेली टैक्सी सेवा के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

भद्रवाह से आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए 14 सितंबर दोपहर से 16 सितंबर तक भरमौर हेलीपैड से हेलीकॉप्टर टैक्सी उड़ानें आवश्यकता के अनुसार स्थगित रहेंगी। हालांकि श्रद्धालुओं के लिए राहत की बात ये है कि होली हेलीपैड से हेली टैक्सी सेवा सामान्य रूप से जारी रहेगी।

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से श्री मणिमहेश कैलाश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का जत्था चंबा पहुंच चुका है। श्रद्धालुओं के भरमौर पहुंचने और आगे की यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने हेली टैक्सी सेवा के संचालन को लेकर अस्थायी व्यवस्था की है।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि 14 सितंबर को दोपहर बाद भद्रवाह से आने वाले श्रद्धालुओं के भरमौर पहुंचने के साथ भरमौर हेलीपैड से संचालित हेली टैक्सी उड़ानों को आवश्यकता के अनुसार रोका जाएगा। यह व्यवस्था 16 सितंबर तक प्रभावी रहेगी।

प्रशासन के मुताबिक, भद्रवाह से आए श्रद्धालुओं के श्री मणिमहेश के लिए रवाना होने के बाद भरमौर हेलीपैड से हेली टैक्सी सेवा दोबारा सामान्य रूप से संचालित की जाएगी। वहीं, इस पूरी अवधि में होली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यहां से सेवा सामान्य रूप से जारी रहेगी।

प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अस्थायी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और यात्रा को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन एवं श्री मणिमहेश ट्रस्ट का सहयोग करें।

यानी मणिमहेश यात्रा के दौरान भद्रवाह से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए भरमौर हेलीपैड की हेली टैक्सी सेवा पर अस्थायी ब्रेक रहेगा, जबकि होली हेलीपैड से हेली टैक्सी सेवा लगातार जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related