IGNOU के पेपर में ‘मुन्ना भाई’ बनकर पहुंची युवती, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

इग्नू के पेपर में मुन्ना भाई बनकर एक युवती अपने रिश्तेदार युवक का पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंच गई। इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी के माध्यम से धर्मशाला में स्थित परीक्षा केंद्र में युवक की जगह स्नातक का पेपर देने लड़की बैठ गई।

केंद्र में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की उपस्थिति के फार्म भरने के दौरान परीक्षा केंद्र में तैनात स्टाफ को इसकी जानकारी लगी, जिस पर उन्होंने युवती से पूछताछ शुरू कर दी, साथ ही शातिराना अंदाज अपनाते हुए परीक्षा देने पहुंची युवती के इस मामले को लेकर सदर थाना धर्मशाला में भी सूचना दी, जिस पर युवती व छात्र युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कई परीक्षार्थी इग्नू के माध्यम से डिप्लोमा व डिग्री प्राप्त करने के लिए पेपर देते हैं। अभी इग्नू के माध्यम से एग्जाम करवाए जा रहे हैं। लड़की उस लड़के की रिश्तेदार बताई जा रही है। हालांकि मामला ध्यान में आने के बाद इसकी शिकायत धर्मशाला पुलिस थाना में की गई है।

धर्मशाला कॉलेज प्राचार्य डाॅ. राजेश शर्मा ने कहा कि लड़के के स्थान पर एक लड़की पेपर देने बैठी थी, जिसकी शिकायत पुलिस थाना धर्मशाला में की गई है।

उधर, एसएचओ धर्मशाला राजेश कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...