सड़क किनारे खड़ी कार में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

चंडीगढ़-कीरतपुर नैशनल हाईवे-21 पर नाचन के लोअर तरोट में सड़क किनारे खड़ी कार से शव बरामद हुआ है। यह इंडिगो कार 3 दिनों से यहां खड़ी थी जिसकी 3 खिड़कियां लॉक थीं और और कार का मालिक व चालक सीट पर मृत अवस्था में था। कार में देसी शराब संतरा की बोतल भी बरामद हुई है।

मृतक की पहचान सूर्या पुत्र राम दास निवासी गांव सीतावणी, जिला संत कबीर, तहसील घनघट उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सूर्या मंडी जिले में टाइल व मार्बल का कार्य करता था। जानकारी के अनुसार उसने 2 माह पहले पत्नी के गुम होने की पुलिस में शिकायत की थी।

बता दें कि सड़क किनारे खड़ी कार से आसपास के लोगों को जब बदबू आने लगी तो उन्होंने शक के आधार पर कार के अंदर झांककर देखा और फिर उन्हें शव दिखाई दिया।

धनोटू पुलिस थाना प्रभारी बोध राज ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और मौके से फोरैंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गाड़ी में शव होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...