रोपड़ के कमलजीत बने नलवाड़ी केसरी, नयनादेवी के रमेश ने जीता हिमाचल केसरी का खिताब

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का दंगल में फाइनल मुकाबला रोपड़ के पहलवान कमलजीत ने जीत लिया। लुधियाना के मेजर दूसरे स्थान पर रहे। हरियाणा (सोनीपत) के विकास तीसरे स्थान पर तथा अमृतसर के बसंत चतुर्थ स्थान पर रहे।

वहीं हिमाचल केसरी का खिताब नयनादेवी के रमेश ने जीता जबकि घुमारवीं के निशांत दूसरे, मंडी के नवीन तीसरे और चम्बा के अशरफ ने चौथा स्थान हासिल किया।

बिलासपुर केसरी का खिताब लखनपुर के पंकज के नाम रहा। चांदपुर के प्रिंस दूसरे स्थान पर रहे।

उधर, महिला केसरी के फाइनल मुकाबले में रानी ने राधा को पछाड़ दिया तथा सोनिका तीसरे स्थान पर रही।

दंगल के विजेताओं को जल शक्ति, बागवानी और सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पुरस्कृत किया। नलवाड़ी केसरी का मुकाबला जीतने वाले पहलवान को एक लाख एक हजार रुपए एवं गुर्ज प्रदान किया गया।

द्वितीय स्थान पर रहे पहलवान को 75 हजार, तृतीय स्थान को 31 हजार और चौथे स्थान पर रहे पहलवान को 25 हजार रुपए का नकद ईनाम दिया गया।

हिमाचल केसरी का पहला पुरस्कार 51 हजार रुपए, दूसरा 31 हजार रुपए, तीसरा 21 हजार और चौथे पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपए दिए गए।

बिलासपुर केसरी के विजेता को 11 हजार और उपविजेता को 9 हजार रुपए के नकद पुरस्कार दिए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...