‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कॉमेंट करना पड़ा महंगा, दबंगो ने मंदिर की चौखट पर दलित युवक से जबरन रगड़वाई नाक, 7 आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

राजस्थान के अलवर में कुछ दबंगो द्वारा एक दलित युवक की जबरदस्ती ठाकुर जी के मंदिर में नाक रगड़वाई गई। जिसके बाद मामला बढ़ते देख पुलिस ने एससी-एसटी ऐक्ट में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ के गोकलपुर गांव के निवासी राजेश कुमार मेघवाल के द्वारा 18 मार्च की रात को फेसबुक पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कॉमेंट किया गया था जिसके बाद राजेश ने भगवान राम और श्रीकृष्ण पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि उसके बाद किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसके लिए राजेश कुमार ने माफी भी मांग ली थी।

लेकिन इसके बावजूद गांव के कुछ दबंगों ने राजेश कुमार को जबरन मन्दिर ले जाकर पायदान पर सात बार नाक रगड़वाई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, राजेश के द्वारा मंगलवार की रात को पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था।

मामला गंभीर होते देख भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार मौके पर पहुंचे थे और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। वहीं उन्होंने कहा कि मनुष्य को इस आजाद देश में अपने विचार रखने के पूरा अधिकार है। उसको कोई नहीं रोक सकता है। साथ ही लोगों को समाज में मिलजुल कर रहना चाहिए।

हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी अजय कुमार शर्मा, संजीत कुमार, हेमंत, रविंद्र, रामअवतार, नितिन जांगिड़, दयाराम उर्फ लीला राम को गिरफ्तार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...