आम आदमी पार्टी में जाने की संभावना पर मेजर विजय सिंह मनकोटिया की हां

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

आम आदमी पार्टी में जाने की संभावनाओं पर पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंत्री रहे विजय सिंह मनकोटिया ने हां कही है, जबकि महेश्वर सिंह ने आप में जाने की बात को सिरे से खारिज किया है। सोशल मीडिया में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के फोटो खूब वायरल किए जा रहे हैं।

मनकोटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं से कहा गया है कि वे आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से एक बैठक तय कराएं। उनके साथ पहले हिमाचल के हितों के चार बड़े मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, उसके बाद पार्टी में शामिल होने पर फैसला लिया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि किसी ने यूं ही फोटो डाल दी होगी, मेरा आप में जाने का कोई इरादा नहीं हैं। न ही किसी से संपर्क हुआ है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। लगातार बातचीत चल रही है। हिमाचल के युवा, महिलाओं और बुजुर्गों में आम आदमी पार्टी से जुड़ने की होड़ मची है। लोग बदलाव चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मंडी में रैली और रोड शो होना है। इसमें हजारों लोगों की भीड़ उमड़ेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...