HRTC वॉल्वो बस की चपेट में आने से महिला पर्यटक की मौत

--Advertisement--

शिमला, 07 अप्रैल – नितिश पठानियां

राजधानी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एचआरटीसी की वॉल्वो बस की चपेट में आने से महिला बुरी तरह से घायल हुई और अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। हादसा वीरवार शाम कालका-शिमला हाईवे पर उपनगर शोघी के पास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला परिवार के साथ शिमला घूमने आई थी। वीरवार शाम शोघी के पास पैदल चलते हुए वॉल्वो बस ने उसे टक्कर मार दी। वॉल्वो बस शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। हादसे में महिला बुरी तरह चोटिल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान फरीदाबाद निवासी गीता (40) के रूप में हुई है। घटना से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे को लेकर थाना बालूगंज में आईपीसी की धाराओं 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...