HRTC की लगेज पॉलिसी में संशोधन पर सवाल, MD बोले सामान ले जाने पर बढ़ाई नहीं घटाई गई है दरें

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

HRTC द्वारा लगेज पॉलिसी में किए गए बदलाव को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं, जिसको लेकर एमडी एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि लगेज पॉलिसी में दरें कम की गई है न कि बढ़ाई गई हैं। सवारी अपना बैग या घरेलू उपयोग के लिए 30 किलो तक सामान बिना किराए के अपने साथ ले जा सकता है।

वहीं कमर्शियल उद्देश्य से पहले सवारी के साथ 40 किलो तक सामान ले जाने पर किराया पूरा लगता था जिसे अब कम किया गया है। 0 से 5 किलो तक एक चौथाई, 6 से 40 किलो तक आधा किराया व 41 से 80 किलो तक पूरा किराया लेने का निर्णय किया गया है।

रोहन चंद ठाकुर के बोल 

रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि सवारी के बिना पहले से 40 किलो तक पूरा किराया और 40 अधिक पर दो सवारियों का किराया लिया जाता है इसमें भी दरें कम कर श्रेणियों में विभाजित किया है। बिना सवारी के बस में 0 से 5 किलो तक किराया एक चौथाई, 6 से 20 किलो तक आधा किराया, 21 से 40 किलो तक एक सवारी का किराया और 41 से 80 किलो तक दो सवारियों के बराबर किराया लेने का निर्णय किया गया है। अगर कोई व्यक्ति अपना बैग या घरेलू चीज लेकर बस में जा रहा है तो उसमें उससे 30 किलो तक कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...