चलती कार में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

घुमारवीं के नजदीक कसारू गांव में सड़क पर जा रही एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में लगभग 20 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। हालांकि कार चालक नीरज शर्मा समय रहते गाड़ी से बाहर निकल आने में सफल रहे, जिससे किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ।

यह घटना गत वीरवार रात्रि लगभग 11 बजे घटी। नीरज शर्मा अपनी कार से बैरी से कसारू जा रहे थे कि तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा। उन्होंने गाड़ी रोककर बोनट खोला तो अंदर आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी कार आग की चपेट में आ गई।

रिश्तेदार रचित के बोल

घुमारवीं निवासी रचित ने बताया कि नीरज उनके रिश्तेदार हैं और वे कसारू में उनके घर गए थे। रात में नीरज चंडीगढ़ जाने के लिए निकले थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सभी प्रयास विफल हो गए। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची परंतु तब तक काफी नुक्सान हो चुका था।

पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल के बोल

पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...