एचपीएसईबीएल कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन की मांग, विधायक केवल सिंह पठानियां को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--
शाहपुर, 12 अगस्त – नितिश पठानियां
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के कर्मचारियों के लिए अन्य सरकारी विभागों एवं संस्थानों के कर्मचारियों की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग को लेकर रैत कांग्रेस कार्यालय में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया के माध्यम से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विद्युत बोर्ड के कर्मचारी प्रदेश में विद्युत आपूर्ति जैसी अत्यंत आवश्यक एवं जनहितकारी सेवा को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कर्मचारी कठिन एवं विषम परिस्थितियों में भी दिन-रात सेवाएं देकर प्रदेश की जनता को निर्बाध विद्युत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कार्यरत हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। ऐसे में एचपीएसईबीएल कर्मचारी भी लंबे समय से ओपीएस के लाभ की मांग कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विद्युत बोर्ड प्रदेश सरकार के स्वामित्व वाला महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रम है, इसलिए इसके कर्मचारियों को भी अन्य सरकारी विभागों एवं संस्थानों के कर्मचारियों की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाना न्यायसंगत होगा।
प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान पेंशन व्यवस्था के कारण सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों में बनी चिंता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवनयापन का आधार प्रदान करती है।
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक केवल सिंह पठानिया से आग्रह किया कि वे एचपीएसईबीएल कर्मचारियों की इस जायज मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएं तथा इसके समाधान के लिए आवश्यक पहल करें।
विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की मांग को सरकार के समक्ष उचित मंच पर प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक पहल के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार एचपीएसईबीएल कर्मचारियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनके हित में सकारात्मक निर्णय लेगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC में 5वीं रैंक से सेना के मेजर तक, फिर राजनीति में रखा कदम

UPSC परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल करने वाले अधिकारी...

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कैंप, 50 लोगों की जांच; मुफ्त दवाइयां भी बांटी

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर मोहड़ा ने स्वास्थ्य...