धर्मशाला की मेघना पुरी को PM मोदी का जवाब, राखी और शुभकामनाओं के लिए कहा धन्यवाद

--Advertisement--

धर्मशाला की मेघना पुरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब भेजा है। PM मोदी ने राखी और शुभकामनाओं के लिए मेघना पुरी का आभार जताया।

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

रक्षाबंधन के अवसर पर धर्मशाला की मेघना पुरी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी गई राखी और शुभकामनाओं का जवाब प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पत्र भेजकर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघना पुरी को संबोधित पत्र में राखी और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता के इस पर्व को जीवन में सुख, शांति और खुशियां लाने वाला बताया है।

शिल्ला चौक (होडल), तहसील धर्मशाला निवासी मेघना पुरी, पत्नी अधिवक्ता विश्व चक्षु, ने प्रधानमंत्री को रक्षाबंधन पर राखी भेजी थी। प्रधानमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र में विशेष रूप से देश के विकास में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी का उल्लेख किया गया है।

पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। देश की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, उद्यमिता, खेल और नवाचार सहित हर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना रही हैं।

प्रधानमंत्री ने पत्र में कहा है कि विकसित भारत के निर्माण के लिए उत्पादन, कृषि, तकनीक एवं नवाचार, गतिशक्ति, रक्षा, हरित-नीली अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक शक्ति को विकास की नई ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास हो रहा है।
इस यात्रा में नारी शक्ति की भागीदारी भारत को और अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि देश आज ‘नारी नेतृत्व में विकास’ की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास आने वाले वर्षों में देश के विकास को और गति देगा।
प्रधानमंत्री ने मेघना पुरी को विश्वास दिलाया कि उनके प्रयास और योगदान बदलते भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पॉलीटेक्निक कॉलेज के 16 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र की मौत, कमरे का नजारा देख हर कोई रह गया हैरान

पॉलीटेक्निक कॉलेज के 16 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र की मौत...