BREAKING NEWS: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरे नाले में जा गिरी गाड़ी; ड्राइवर की मौके पर मौत, IRB के पांच जवानो की मौत

--Advertisement--

जिला चंबा के चुराह उपमंडल के तीसा बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास एक वाहन गहरे नाले में जा गिरा। इस हादसे में टैक्सी चालक की मौत हो गई है। जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों को दिशा अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। गाड़ी तीसा से बैरागढ़ की तरफ जा रही थी।

चम्बा – धर्म नेगी

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। दरअसल, चुराह उपमंडल के तीसा बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास एक गाड़ी गहरे नाले में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। सूमो में चार इंडियन रिजर्व बटालियन के जवानों सहित 11 लोग सवार थे। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से भंजराडू हैडक्वार्टर लौट रहे थे।

बता दें कि हादसा तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाईं पुल के पास हुआ है। टाटा सूमो मंगली से भंजराडू की तरफ आ रही थी। टाटा सूमो में चार आईआरबी के जवान और स्थानीय लोगों सहित सात से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। तरवाईं के पास पहाड़ी से लैंडस्लाइड हुआ। सूमो चट्टानों की चपेट में आ गई।

इस हादसे में टैक्सी चालक सहित आठ लोगों कि मौत हो गयी है जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दे कि चट्टानों की चपेट में आने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और नदी में जा पहुंची।

सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया । चुराह के विधायक हंसराज भी मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव के कार्य में जुट गए ।

बहराल, मृतकों और घायलों को चंबा अस्पताल लाया जा रहा है। डिक्की में एक महिला सुरक्षित मिली है। महिला खुद चलकर सड़क तक आई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...