3 दिन से स्कूल नहीं गए बच्चे, जूते हाथ में लेकर कीचड़ में चलने की मजबूरी, NH की यह दशा

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले तीन दिन से खुल नहीं पाया है। फोरलेन कंपनी की मशीनरी भी इस मार्ग को खुलवाने में नाकाम दिख रही है।

प्रशासन व फोरलेन कंपनी द्वारा अतिरिक्त मशीनरी लगाकर मार्ग को सुचारू बनाना चाहिए था, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जबकि पठानकोट को मंडी तथा मंडी को पठानकोट से जोडऩे वाला यह एकमात्र मार्ग है।

शुक्रवार को भी सुबह करीब पांच बजे 32 मील में ल्हासा गिर गया, जिस कारण मार्ग बिल्कुल बंद हो गया। मलबा हटाकर एक-एक वाहन को गुजारा जा रहा है, लेकिन कीचड़ में फंसने से वाहनों का काफी नुकसान हो रहा है।

शुक्रवार को एक निजी बस कीचड़ में फंस गई, जिससे मार्ग बंद हो गया। तीन दिन से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोग पैदल ही अपने जूतों को हाथ में उठाकर कीचड़ से गुजरने को मजबूर हैं। मार्ग को खुलवाने में प्रशासन की कार्यप्रणाली सुस्त नजर आ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...