Breaking : कांग्रेस से बगावत करने वालों को भाजपा का तोहफा, बागियों को उप चुनाव में दिया टिकट

--Advertisement--

शिमला, 26 मार्च – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने कांग्रेस के बागी व पूर्व विधायकों को टिकट दिया गया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले नेताओं को टिकट देकर ईनाम से नवाज दिया है।

धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजेन्द्र राणा, गगरेट से चैतन्य शर्मा, कुटलैहड़ से देवेन्द्र कुमार भुट्टो, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल और लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। इन सभी ने तीन दिन पहले नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

15 माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव में इनकी क्रॉस वोटिंग की बदौलत भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को जीत मिली थी।

इसके अगले दिन विधानसभा में बजट के दौरान गैर हाजिर रहने पर स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने इनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी थी। इसके बाद स्पीकर ने इनके विधानसभा क्षेत्रों की सीटों को रिक्त घोषित कर दिया।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रदेश की खाली छह विधानसभा सीटों पर पहली जून को उप चुनाव का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा उप चुनाव के वोट भी डाले जाएंगे। इसी दिन राज्य में लोकसभा की चार सीटों पर भी वोटिंग होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...