पंचायत डोल भटहेड़ की ग्रामसभा का कोरम हुआ पूरा, ग्राम सभा में पंचायत के लिए भूमि दानकर्ता चंपा देवी को मुख्य अतिथि के रुप में किया गया सम्मानित

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

विकास खंड नगरोटा सुरियां के अधीनस्थ पड़ती पंचायत डोल भटहेड़ की ग्रामसभा का आयोजन होने से पूर्व पंचायत भवन केलिए भूमि दान कर्ता श्रीमती चंपा देवी को मुख्य अतिथि का दर्जा देकर पंचायत द्वारा हार और शाल एवं टोपी पहन कर मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया गया ।

चंपा देवी पत्नी विधवा स्वर्गीय श्री जागीर सिंह गांव भटहेड़ पंचायत डोल की स्थाई निवासी के पति जो पीडब्ल्यूडी में सेवारत अवधि में ही स्वर्ग सिधार गए थे और चंपा देवी के दोनों जवान बेटे भी स्वर्ग सिधार गए हैं अब चंपा देवी की एक बेटी जो शादी शुदा है और चंपा देवी इतने गंभीर सदमे सहने पर भी अकेली अपने घर पर जीवन बसर कर रही है।

पंचायत डोल भटहेड़ के पास अपने नाम भूमि न होने पर पर्याप्त पंचायत भवन नहीं बन पा रहा था। अतः पंचायत डोल भटहेड़ के अनुरोध पर चंपा देवी ने सड़क किनारे बहुमूल्य एक कनाल भूमि पंचायती राज विभाग के नाम दान के रूप में स्थानांतरित कर दी है।

अतः पंचायत डोल भटहेड़ के ऊपर इस उपकार के एवज में ग्रामसभा में चंपा देवी को मुख्य अतिथि के रुप में नवाजा गया है। पंचायत प्रधान शालू देवी एवं उपप्रधान साधू राम राणा सहित समस्त पंचायत सदस्यों ने कहा कि पंचायत डोल भटहेड़ का हर गांव वासी पंचायत डोल भटहेड़ के लिए किए गए।

इस उपकार के लिए श्रीमती चंपा देवी का आभारी रहेगा और युगों युगों तक श्रीमती चंपा देवी का पंचायत केलिए किया गया यह उपकार भुलाया नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...