ग्राम पंचायत पलौहड़ा में कोरम पूरा, मनरेगा कार्यों में डाला सेल्फ

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

ग्राम पंचायत पलौहड़ा में आम ग्राम इजलास का कोरम पूरा हुआ। पंचायत में भारी संख्या में जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई तथा अपने-अपने कामों को सेल्फ में डलवाया। इसमें तहसीलदार जवाली सन्त राम नागर ने विशेषतौर पर शिरकत की।

पंचायत में पहुंचने पर पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह भाटिया सहित पंचायत सदस्यों द्वारा उनका वेलकम किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह भाटिया ने कहा कि सभा में मनरेगा का सेल्फ तैयार किया गया, स्वच्छता बारे जागरूक किया गया। इसके अलावा गत वर्ष मनरेगा के तहत किए गए कार्यों बारे भी जनता को बताया गया।

इस ग्राम सभा में लोगों ने जल शक्ति विभाग जवाली के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। प्रधान ने बताया कि कब्रिस्तान कुठेड़ा में सार्वजनिक नल लगाने के लिए 24 मार्च 2021, 13अप्रैल 2021, पहली जनवरी 2022 तथा 8अप्रैल 2022 को एसडीओ को अवगत करवाया गया लेकिन आजतक नलका नहीं लग पाया।

अधिशाषी अभियंता के पास भी इसकी शिकायत की गई लेकिन अधिशाषी अभियंता ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा वार्ड नं-चार में पंजाब सिंह, बलदेव सिंह व मावा निवासी करतार सिंह के घरों में पानी की समस्या को दूर किया जाए।

तहसीलदार संत राम नागर ने जनता को वोट बनवाने व वोट का सही प्रयोग करने बारे बताया। उन्होंने कहा कि जिनका वोट नहीं बना है वो अपना वोट बनवा सकता है।

इस मौके पर सचिव इच्छा स्वरूप, वार्ड सदस्य राकेश कुमार, अमित कुमार, किश्नो देवी, अंजू बाला, रीना देवी, रीता देवी, बीडीसी शिंपू जरियाल इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...