नगरोटा सूरियां में वन्य प्राणी विभाग द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह दिवस का किया गया शुभारंभ

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

आज सुबह रविवार 2 अक्टूबर को नगरोटा सूरियां में वन्य प्राणी विभाग द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह दिवस का शुभारंभ किया गया. जिसमें सुबह सबसे पहले दा चीता रन मैराथन 5 किलोमीटर प्रतियोगिता दौड़ करवाई गई. इस मैराथन दौड़ को वन परिक्षेत्र अधिकारी नगरोटा सूरियां के बनारसी दास ने हरी झंडी देकर रवाना किया.

इस मैराथन में 28 लड़के लड़कियों ने भाग लिया यह मैराथन दौड़ वन्य प्राणी विभाग के गेट से शुरू होकर कथोली पंचायत से होती हुई नगरोटा सूरियां से होकर वन्य प्राणी विभाग के गेट पर संपन्न हुई.

इस चीता रन 5 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता में लड़कों में अमन चौधरी प्रथम, अभिषेक द्वितीय तथा आदित्य गुलेरिया तीसरे स्थान पर रहे.जबकि लड़कियों में कोमल धीमान प्रथम ,शिफा द्वितीय तथा दीपशिखा तृतीय स्थान पर रही.

वन्य प्राणी विभाग द्वारा बताया गया कि कल सोमवार को इस वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान विभाग द्वारा विभिन्न विभिन्न पेंटिंग , भाषण प्रतियोगिता, ऐसे लेटर तथा डकला मेशन प्रतियोगिता भी करवाई जाएंगी तथा इन प्रतियोगिताओं में आस पास 15 स्कूलों के करीब 150 से अधिक लड़के लड़कियां भाग लेंगे.

इसके अलावा बच्चों को वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान पौग झील के वारे झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों के अलावा कितनी प्रकार की प्रजातियां और कौन-कौन से पक्षी किन किन देशों से आते हैं अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी और उसके बाद विभाग द्वारा विजेता बच्चों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...