देश हित मे नही अग्निपथ योजना, केंद्र सरकार पुनः करे विचार – विक्रमादित्य सिंह

--Advertisement--

Image

शिमला,30 सितंबर.

ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि  प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के कल्याण को फिर से सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने इस दिशा में बहुत से कार्य किये।

उन्होंने प्रदेश में सैनिक कल्याण कोष की स्थापना के साथ साथ सैनिक कल्याण केंद्रों की स्थापना की। उन्होंने इनके पुनः रोजगार को भी सुनिश्चित किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर एक रेंक एक पेंशन की विसंगतियों को भी दूर करेगी।

आज अपने निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण के बनुटी में पूर्व सैनिक एवं वीर नारी  गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण में यह अपनी तरह का पहला समारोह है,जिसमें वीर सैनिकों और उनके परिजनों से एक ही स्थान में मिलने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में वह हर साल ऐसे आयोजन करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि सेना में सैनिक देश भक्ति का जज्वा लेकर जाता है।उन्होंने कहा कि सेना में अग्निपथ योजना पर केंद्र सरकार को पुनः विचार करना चाहिए।उन्होंने कहा कि यह योजना देश हित मे नही है।

विक्रमादित्य सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें इसके लिये भाजपा के किसी भी प्रमाणपत्र की जरूरत नही है। उन्होंने कहा कि स्व.वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में इस क्षेत्र में 1500 करोड़ से अधिक के विकास कार्य हुए।

उन्होंने कहा कि उन्होंने भी इस क्षेत्र में अपनी विधायक निधि से अपने इस कार्यकाल में 90 करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाये है। उन्होंने कहा कि उनकी सोच हमेशा ही सकरात्मक रही है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है।ऐसे में भाजपा क्षेत्रवाद की राजनीति कर लोगों को बांटने का प्रयास करती रही है। उन्होंने लोगों को इसके प्रति सचेत करते हुए कहा कि उन्हें गुमराह नही होना है।

इससे पूर्व कुसम्पटी के पूर्व विधायक सोहन लाल व चिरंजी लाल ने भी अपने सम्बोधन में विक्रमादित्य सिंह की सराहना करते हुए उन्हें इस क्षेत्र में विकास का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि जिस जोश व होश से विक्रमादित्य सिंह इस क्षेत्र में कार्य कर रहे है वह बहुत ही काबिले तारीफ है।

एस के सहगल ने इस समारोह में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण को किये गए कार्यो के लिये पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई भी पूर्व सैनिक वीरभद्र सिंह के पास अपनी कोई फरियाद लेकर जाता था तो वह उसे पूरे आदर सम्मान के साथ सुनते थे।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश सचिवालय में पूर्व सैनिक कल्याण का कार्यकाल स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने ही जबकि प्रदेश में एक समय मे सैनिक कल्याण का एकमात्र कार्यालय हमीरपुर में ही था,उन्होंने प्रदेश के 10 जिलों में इसकी स्थापना की।उन्होंने कहा कि स्व वीरभद्र सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के अतिरिक्त वीर नारियां व कई अन्य गणमान्य लोग जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा,संतोष शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, निर्मला ठाकुर,चंद्र शेखर शर्मा,एमडी शर्मा,विकास कालटा,नरेश ठाकुर,दवेंद्र ठाकुर बड़ी संख्या में सेना के पूर्व सैनिक मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...