Road Accident HP: श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर सड़क पर पलटा, बच्चे समेत 10 लोग घायल

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भरवाईं क्षेत्र में शीतला माता-डाडासीबा सड़क पर काहरु के पास शक्तिपीठ ज्वालाजी, चामुंडा जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। इस हादसे में एक बच्चे समेत 10 लोगों को चोटें आई हैं।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल लोगों ने बताया कि वे चिंतपूर्णी, शीतला माता के दर्शन करके डाडासीबा सड़क से होते हुए ज्वालाजी और चामुंडा मंदिर को दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी चढ़ाई में ट्रैक्टर अचानक पीछे ही ओर आने लगा और सड़क पर पलट गया। घायलों में एक साल की बच्ची भी शामिल है जिसके पावं में चोट आई है।

सूचना मिलने के बाद  चिंतपूर्णी पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी भी घायलों की मदद को तुरंत आगे आया है और न्यास के वित्त अधिकारी शमी राज ने घायलों के लिए खाने का इंतजाम करवाया।

थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि जिस जगह पर ये हादसा हुआ है वे देहरा थाना में पड़ता है। घटना की सूचना देहरा पुलिस को दे दी गई है जोकि अब अगली कार्रवाई करेगी।

डॉक्टर मोनिका ने बताया कि इस हादसे में कुछ श्रद्धालुओं को बाजू,टांग और कुछ को सिर पर चोटें आई हैं। सभी घायल चिंतपूर्णी अस्पताल में उपचारधरीन हैं।

घायलों की सूची

घायलों में कुलदीप सिंह(53), संदीप सिंह(25), अमनदीप कौर(25), बेअंत कौर(19), कुलविंदर कौर(45), गुरप्रीत सिंह(25),मनप्रीत कौर(33), सुखदेव कौर(65) और बेबी जगदीप(1)  शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...