हमीरपुर में दो नाबालिगों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है, घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और नाबालिगों की तलाश से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
हिमखबर डेस्क
सदर थाना के अंतर्गत 2 अलग-अलग क्षेत्रों से 2 नाबालिगों के अचानक लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, लापता हुए नाबालिगों में से एक बिहार का रहने वाला है, जबकि दूसरा नेपाली मूल का है। बच्चों के अचानक गायब गायब होने से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है।
पुलिस ने नाबालिगों का सुराग लगाने के लिए मुखबिरों को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही संदिग्ध रूटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि बच्चों की लोकेशन का पता लगाया जा सके।
लापता बच्चों को तलाशने के लिए पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इस स्पैशल टीम ने मोर्चा संभालते हुए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
एएसपी राजेश उपाध्याय के बोल
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मुस्तैदी से छानबीन कर रही है और जल्द ही नाबालिगों को तलाश लिया जाएगा।

