शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन हुआ, आशीष पटियाल अध्यक्ष और बचित्र शर्मा महासचिव चुने गए, जानें नई कार्यकारिणी में किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी।
शाहपुर – नितिश पठानियां
शाहपुर में पत्रकारों की एकता को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया है।
आवाज़ ए हिमाचल मीडिया ग्रुप के चेयरमैन आशीष पटियाल को प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया, जबकि न्यूज़ 18 के वरिष्ठ पत्रकार बचित्र शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी में दिव्य हिमाचल के विजय लगवाल और अमर उजाला के अमरिक राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, हिमखबर के नितिश पठानियां उपाध्यक्ष होंगे।
दैनिक जागरण के सोनू ठाकुर को कार्यालय सचिव, आवाज़ ए हिमाचल के भूपेंद्र सिंह भंडारी को कोषाध्यक्ष और रोजाना हिमाचल के विशाल वर्मा को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा आज तक की पूजा शर्मा, हिमखबर के विजय पठानियां और रनवे न्यूज़ के अमित शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ पत्रकार अजय पंकिल और अशोक चम्बियाल को प्रेस क्लब का वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया है।
पत्रकारों की एकता और जनहित के मुद्दों पर रहेगा फोकस
शाहपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन क्षेत्र में पत्रकारिता को मजबूत करने, पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन एवं सरकार के समक्ष उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रेस क्लब के माध्यम से क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और पत्रकारिता के दायित्वों को मजबूती से निभाने पर जोर रहेगा।



