शिमला : कार में संदिग्ध अवस्था में मिला बिलासपुर के शख्स का शव

--Advertisement--

Image

शिमला, 30 सितम्बर – नितिश पठानियां

राजधानी के टूटीकंडी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक कार से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रकाश चंद (43) पुत्र दौलत राम के रूप में हुई और वह बिलासपुर जिला के गांव देवला का रहने वाला था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आईजीएमसी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारण का पता नहीं लग पाया है।
पुलिस के मुताबिक टूटीकंडी में शराब के ठेके के साथ कार (एचपी 52सी-5500) खड़ी थी। इसमें प्रकाश चंद मृत अवस्था में पाया गया। प्राथमिक जांच के आधार पर शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है।
पुलिस ने हर तरह के सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। इसके अलावा आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। टूटीकंडी बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस व्यक्ति की संदिग्ध मौत को लेकर अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...