हिमाचल : युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लूटी युवती की आबरू, F.I.R.

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 23 सितंबर – सुभाष चंदेल

महिला पुलिस थाना के तहत युवती ने एक युवक पर वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करने के आरोप जड़े है। यही नहीं युवती ने युवक पर उसकी आबरू लूटने के भी आरोप लगाए है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित युवती का कहना है कि युवक ने उसकी माता के नंबर पर मैसेज किया और कहा कि उसके पास उसका एक वीडियो है। युवक फ्रेंडशिप करने के लिए दबाव डालने लगा।
इस पर जब युवती ने मना किया तो उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। युवक ने इसके बाद युवती को फ़ोन कर गांव के नजदीक राशन डिपो के समीप बुलाया जहां युवक ने लड़की की इज्जत लूट ली।
युवती का कहना है कि वह मानसिक दबाव में आ गई थी, और वह घर छोड़कर चली गई थी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...