ब्यास नदी में लुढ़की पंजाब नंबर की कार, दो की मौत, एक घायल

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर पंडोह के 6 मील के समीप गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय तीनों युवक मनाली घूमने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर देर शाम पंडोह के 6 मील के समीप एक कार (PB 35AH-3787) सड़क पर अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में लुढ़क गई।

दुर्घटना के दौरान कार में तीन युवक सफर कर रहे थे। इनमें से दो युवकों की मौके पर मौत और अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में जोनल अस्पताल मंडी लाया गया है।

मृतक की शिनाख्त प्रतीक सबरबाल (29) निवासी चंडीगढ़, हर मोर सिंह संधू (28) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी अनैतपुरा अमृतसर के रूप में हुई है।

दुर्घटना में तीसरा घायल युवक विधु शर्मा (27) पुत्र कुलदीप राज गांव बैमाइल डाकघर तहसील व जिला गुरदासपुर पंजाब का रहने वाला है, जिसे जोनल अस्पताल में रैफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई है। शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पंडोह में एक सड़क दुर्घटना मामले में दो युवकों की मौत, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आगामी प्रक्रिया जारी है। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा और परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...